समाचार ब्यूरो
26/03/2022  :  18:31 HH:MM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर केजरीवाल की हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Total View  2029

केजरीवाल अपनी राजनीति फायदें के लिए विधानसभा का दुरुपयोग करते है-जय प्रकाश
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज केजरीवाल की हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ विधानसभा के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मोर्चा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल एवं पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट के पास जोरदार प्रदर्शन किया और केजरीवाल के हिंदू विरोधी होने के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गिरफ्तारी भी दिलाई।

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर जिस तरह का बयान केजरीवाल ने दिया है वह मानवता ही नहीं बल्कि उस पद को भी शर्मसार कर रहा है जिस पर वह बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों एवं हिंदुओं का मज़ाक उड़ाकर केजरीवाल ने अपनी मानसिकता जाहिर कर दी है। अगर वे कश्मीरी हिंदुओं से ही नहीं बल्कि देश के सभी हिंदुओं से माफी नहीं मांगते तो यह प्रदर्शन और उग्र होगा और उसके एकलौते जिम्मेदार केजरीवाल होंगे।

पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने कहा अरविंद केजरीवाल को विधानसभा सत्र का उपयोग कर यह बताना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए क्या-क्या किया है, लेकिन विधानसभा सत्र का दुरुपयोग कर केजरीवाल अपनी राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के ख़लिफ़ दिए गए बयान पर बिना शर्त माफ़ी नहीं माँगी तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2154454
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित