समाचार ब्यूरो
26/03/2022  :  12:32 HH:MM
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह में शामिल महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत
Total View  1465


बिहार के सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक निकाह की रस्म अदायगी के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने आठ से ज्यादा महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई।घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक , मशरक-मलमलिया मुख्य पथ के दुमदुमा में निकाह की रस्म अदायगी के लिए घर और गांव के पुरुष सदस्य निकल गए थे, जबकि महिलाएं अन्य रस्म अदायगी में व्यस्त थी। इसी दौरान एक तेज गति से अनियंत्रित ट्रक कई महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया।मशरक के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 5 महिलाएं घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   951728
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित