समाचार ब्यूरो
20/03/2022  :  19:32 HH:MM
दिल्ली के करदाता केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं-मनोज तिवारी
Total View  1462


  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह विजयोत्सव 10 मार्च से चल रहा है लेकिन आगामी निगम चुनाव जीत पर भी होगा इसका पूर्ण विश्वास है। आज इस विजय उत्सव में आया हुआ हर कार्यकर्ता कह रहा है कि दिल्ली के गरीबों की पेंशन जिसने बन्द कर दिया और मैली होती यमुना को जिसने और बदतर स्थिति में ला दिया है अब समय आ गया है कि जनता इसका जवाव दें। क्योंकि उत्तर प्रदेश ने बखूबी जवाब दिया है और आम आदमी पार्टी के 357 सीटों पर जीत तो दूर उनके उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। आज दिल्ली के सभी कर दाता केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं कि आखिर उनके टैक्स के पैसों का क्या हुआ, उसको कहां प्रयोग किया गया।आज अरविंद केजरीवाल ये सोच रहे हैं कि चार राज्यों में भाजपा जीत गई, अब निगम भी न जीत जाए इसलिए पहले ही आरोप लगाने लगे लेकिन उन्हें शायद पूर्वांचल की ताकत का अंदाजा नहीं दिल्ली के निगम चुनाव में भाजपा फिर से जीत कर विजय जुलूस निकालेगी। उन्होंने कहा कि जिस संख्या में आज इस विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है, यह इस बात का प्रमाण है कि आगामी निगम चुनाव जीतकर भाजपा एक बार फिर से इतिहास रचने वाली है।श्री आदेश गुप्ता ने पूर्वांचल मोर्चा को विजय उत्सव के तहत बाइक रैली निकाले जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जो विजय जुलूस निकाला जा रहा है वह सिर्फ चार राज्यों तक ही सीमित नहीं रहने वाला है बल्कि आगामी निगम चुनाव में भी यह डंका दिल्ली में भी बजने वाला है। आज भाजपा के संगठन में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कार्यकर्ता सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रहे हैं बल्कि आज वे मंडल, जिला या प्रदेश में भी नेतृत्व कर अपने दायित्यों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को तार तार किया जाता था, लेकिन आज जो भी गुंडे और बाहुबली हैं वे या तो राज्य छोड़कर भाग चुके हैं या उनकी जगह जेल में है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3267268
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित