समाचार ब्यूरो
20/03/2022  :  17:56 HH:MM
शब ए बरात हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
Total View  2361


शब ए बरात का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  शब ए बरात के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों और कब्रिस्तानों को सजाया वहीं बहुत से जगहों पर कब्रिस्तान की साफ सफाई की। शब ए बरात में पिछले वर्ष किए कर्मों का जहां लेखा जोखा होता है। वहीं आने वाले वर्ष की तकदीर लिखी जाती है। यह रात अपने गुनाहों की माफी कराने एवं अपने पुर्वजों की मगफिरत कराने की रात है। अपने अल्लाह को राजी करने के लिए मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों और घरों में इबादत की तथा कबरिस्तान में अपने पुर्वज के कब्र का जयारत किया एंव फातेहा पढ़ा। मुस्लिम समुदाय इबादत कर अल्लाह से अपने पुर्वजों की मगफिरत की दुआ की। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। बच्चे भी मस्जिद में नमाज अदा की एवं कब्रिस्तान की जियारत की। लोगों ने अपने और अपने परिवार, समाज, राष्ट्र के कामयाबी की दुआ मांगी। वहीं शब ए बरात के दिन हलवा बनाया जाता है। इस त्योहार मे चना, सुज्जी, बादाम का हलवा खास तौर से बनाया जाता है, जो रिशतेदार और गरीबों मे बांटा जाता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6522943
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित