समाचार ब्यूरो
18/03/2022  :  11:42 HH:MM
झारखंड का वो गांव, जहां होली पर होती है पत्थरों की बारिश
Total View  2036


झारखंड के लोहरदगा जिले में बरही चटकपुर गांव में अनूठी होली होती है। यहां होली के दिन मैदान में गाड़े गये लकड़ी के एक खूंटे (पोल) को कई लोग उखाड़ने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान मैदान में जमा भीड़ उनपर ढेला (पत्थर) फेंकती है। जो लोग खूंटा उखाड़ने में सफल रहते हैं उन्हें सौभाग्यशाली माना जाता है।खूंटा उखाड़ने और ढेला फेंकने की इस परंपरा के पीछे कोई रंजिश नहीं होती, बल्कि लोग खेल की तरह भाईचारा की भावना के साथ इस परंपरा का निर्वाह करते हैं। लोहरदगा के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार बताते हैं कि बीते कुछ वर्षों में बरही चटकपुर की इस होली को देखने के लिए लोहरदगा के अलावा आसपास के जिले से बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं, लेकिन इसमें सिर्फ इसी गांव के लोगों को भागीदारी की इजाजत होती है। यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। यह यह परंपरा कब शुरू हुई और इसके पीछे की कहानी क्या है, यह किसी को नहीं पता।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8413802
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित