13/03/2022  :  21:01 HH:MM
जीत के बाद प्रधानमंत्री से मिले CM योगी
Total View  2448

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के बाद सीएम योगी फिलहाल दिल्ली में हैं. यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.
उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के बाद सीएम योगी फिलहाल दिल्ली में हैं. यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है. सूत्रों की मानें तो यह बैठक करीब 2 घंटे चली और इस बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी सरकार के गठन और तमाम नीतियों पर चर्चा हुई है.CM योगी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई. उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान पीएम से मिलने से पहले रविवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात की. इसके बाद, वो पीएम मोदी से मिले और फिर वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने गए. माना जा रहा है कि योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर सकते हैं.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1924899
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित