12/03/2022  :  11:30 HH:MM
यूक्रेन में रुसी हमले से कई शहर हुए तबाह, खाने पीने के पड़े लाले!
Total View  2445


यूक्रेन और रूस के बीच अभी जंग जारी है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर बम के गोले बरसा रहे हैं। रूस की सेना अब देश की राजधानी कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि शुक्रवार को पश्चिमी इलाकों में हवाई अड्डों के पास कई बम धमाके किए गए हैं।यूक्रेन के निपरो में रूसी हवाई हमले के बाद स्कूलों और एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस हमले में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। यूक्रेन के मारियुपोल में अस्पताल पर हमला किया गया है इसमें तीन लोगों की जान चली गई है।खबरों के मुताबिक, मारियुपोल में ही रूसी हमले के बाद कई जगह पर लोग मलबे में दब गए हैं। युद्ध के बीच संकटग्रस्त देश में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाने पीने की चीजों के लिए लोग तरस रहे हैं। पीने के पानी तक के लिए लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9657121
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क