दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल मजबूत है, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद दिल्ली कांग्रेस चिंतित नही है क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की स्थिति संगठित और मजबूत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में केजरीवाल ने जिस झूठे दिल्ली मॉडल कैमरे की निगाह से आंक कर लोगों के सामने पेश किया है उसकी वास्तविकता कुछ और है, जिसकी सच्चाई पंजाब के मतदाताओं को शीघ्र ही पता चल जाऐगी, क्योंकि दिल्ली की बदहाली, मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी सहित अनेकों परिस्थितियों से दिल्लीवासी जूझ रहे है। एक नई शक्ति के साथ प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने तिलक नगर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला ने किया।
|