समाचार ब्यूरो
22/02/2022  :  13:56 HH:MM
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
Total View  2417

यूपी में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर मीडिया से बातचीत करने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
डीएम श्रुति सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान अभिनव स्कूल सैफई स्थित मतदान केंद्र पर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मीडिया के लोगों से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सैफई थाने में सपा अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6901761
 
     
Related Links :-
दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जीप के टकराने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली लाश! हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
सीएम योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई सामने! दलित लड़की से रेप के बाद खिलाया जहर
मथुरा जेल में गैंगवार: आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकरे, अदालत ने सभी 14 आरोपियों को किया बरी
शराब पीने से तीन की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार, तीन कर्मचारी सस्पेंड
चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार
ट्रक से टकराई बारातियों से भरी पिकअप, चार की मौत, छह लोग घायल