समाचार ब्यूरो
03/07/2023  :  13:27 HH:MM
पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में दो सैनिकों की मौत
Total View  2383


इस्लामाबाद- पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित दो सैनिक की मौत हो गयी है।

एक सैन्य बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार को हुई जब सुरक्षा बल प्रांत में एक खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादियों के खिलाफ गश्त कर रहे थे उसी दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरु कर दी। गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी सहित दो जवान मारे गए तथा एक जवान घायल हो गया।
आईएसपीआर ने कहा कि आतंकवादी इलाके में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण लगाने के अलावा सुरक्षा बलों और नागरिकों पर गोलीबारी में शामिल थे।
बयान के अनुसार, आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में अभियान जारी है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूरे दक्षिण एशियाई देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और उन्हें पकड़ने के लिए खुफिया आधारित अभियान चलाए जा रहे हैं।
इससे पहले आईएसपीआर ने रविवार रात में कहा था कि उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4323621
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क