समाचार ब्यूरो
13/06/2023  :  20:45 HH:MM
पाकिस्तानी संसद में नौ मई के दंगों की त्वरित सुनवाई के लिए प्रस्ताव पारित
Total View  2387


इस्लामाबाद- पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने पाकिस्तान सेना अधिनियम-1952 के तहत नौ मई को देशभर में हुए दंगों को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान सहित सभी तत्वों के खिलाफ त्वरित सुनवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया है।


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संसद के निचले सदन ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें मांग की गई कि नौ मई की हिंसा के अपराधियों और इस हिंसा को भड़काने वालों के खिलाफ कानून और संविधान के तहत बिना किसी देरी के कार्रवाई पूरी की जानी चाहिए।

सदन में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पीटीआई और उसके अध्यक्ष का नाम लिए बिना प्रस्ताव पेश किया।

रिपोर्ट के अनुसार प्रस्ताव में कहा गया है कि एक राजनीतिक दल और उसके अध्यक्ष ने नौ मई को कानून और संविधान का उल्लंघन करते हुए सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि इन घटनाओं से देश और उनकी संस्थानों को अपूरणीय क्षति हुई है।” उन्होंने कहा कि इस पार्टी का एजेंडा पाकिस्तान के खिलाफ ‘दुश्मनी’ वाला रहा है। गत नौ मई के उपद्रवी तत्वों या दोषियों से निपटने के दौरान मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं हुआ।

प्रस्ताव में कहा गया है कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हिंसा करने वाले लोगों पर बिना किसी देरी के सेना अधिनियम 1952 के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए। अन्य देशों में भी जहां सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया जाता है बलों के पास ऐसे लोगों पर मुकदमा चलाने का अधिकार है।

पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पीटीआई पाकिस्तान की अखंडता और संप्रभुता पर हमला कर रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1911695
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क