समाचार ब्यूरो
15/05/2023  :  22:22 HH:MM
यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी
Total View  2372


कीव- यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी दी गयी। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार तड़के यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस, सुमी, पोल्टावा, मायकोलाइव और खार्किव के क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी दी गयी थी। इससे पहले, रविवार सुबह पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजने लगे और कीव-नियंत्रित हिस्सों के यूक्रेनी क्षेत्रों सुमी, टेरनोपिल और खेरसॉन में विस्फोटों की गूंज सुनाई दी।

गौरतलब है कि क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद यानी कि 10 अक्टूबर से रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए हैं। फरवरी में, यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनर्गो के प्रमुख ने कहा था कि रूसी हमलों से यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो सकता है, जिसमें अरबों डालर का आर्थिक नुकसान हो सकता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1461113
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क