समाचार ब्यूरो
06/05/2023  :  17:45 HH:MM
इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में दो फिलिस्तीनी मारे गये
Total View  2377


रामल्ला - उत्तरी वेस्ट बैंक शहर तुलकर्म में एक शरणार्थी शिविर में शनिवार को इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में दो फलिस्तीनी नागरिक मारे गये।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तुलकर्म शरणार्थी शिविर में संघर्ष के दौरान इजरायली सैनिकों द्वारा गोली मारे जाने के बाद दो फिलिस्तीनी नागरिकों को शहर के थाबेट थबेट अस्पताल में मृत लाया गया था।
इजरायली अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। हालाँकि इज़राइल रेडियो ने बताया कि इजरायल के खिलाफ हमलों में शामिल होने के मामले में वांछित फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करने के लिए एक इजरायली सुरक्षा बलों ने तुलकर्म शरणार्थी शिविर पर धावा बोला थ।
वांछित फिलिस्तीनी आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए इजरायली सेना मुख्य रूप से उत्तरी पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी कस्बों, गांवों और शरणार्थी शिविरों पर पिछले कुछ महीनों से रोजाना छापे मार रही है।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जनवरी के बाद से, इजरायली सेना ने इन छापों के दौरान 109 फिलिस्तीनियों को मार डाला है।
इज़रायल ने कहा कि इसी अवधि के दौरान फ़िलिस्तीनियों द्वारा किए गए हमलों में 19 इज़राइली मारे गए हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   188273
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क