समाचार ब्यूरो
10/03/2023  :  22:50 HH:MM
जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना, कोविड टीकाकरण से हो सकती है मौत
Total View  2381

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर 2022 को टीके की डोज दी गयी और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी, लेकिन परीक्षणों में उन संकेतकों में कोई विचलन नहीं पाया गया जो संभवतः उसकी मृत्यु का कारण बन सकते थे।

टोक्यो- जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि टीकाकरण के बाद हुई कुल 1,791 मौतों में से एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण हुई है।

यह जानकारी शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर 2022 को टीके की डोज दी गयी और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी, लेकिन परीक्षणों में उन संकेतकों में कोई विचलन नहीं पाया गया जो संभवतः उसकी मृत्यु का कारण बन सकते थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय की एक विशेषज्ञ समिति ने निष्कर्ष निकाला कि ‘टीकाकरण और मृत्यु के बीच एक तरह के संबंध से इंकार नहीं किया जा सकता है।’ विशेषज्ञों ने बताया कि उसी समय टीकाकरण केंद्र के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी गंभीर गलतियां की। महिला को तीव्र एलर्जी के संकेतों के बावजूद एड्रेनलिन का इंजेक्शन नहीं लगाया गया था।
जापान में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमण के 3.32 करोड़ से अधिक मामले, 2.17 करोड़ लोगों के स्वस्थ होने और 72,989 लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 28.97 करोड़ डोज दी गयी है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9383876
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क