समाचार ब्यूरो
07/04/2022  :  13:48 HH:MM
यूक्रेन मुद्दे पर भारत की चुप्पी के बावजूद अमेरिका को उम्मीद, 'पुराना दोस्त' रूस के खिलाफ करेगा समर्थन
Total View  2382


यूक्रेन के मसले पर भारत की चुप्पी के बावजूद अमेरिका को उम्मीद है कि यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों पर भारत जहां तक संभव हो सके, उसका नीतिगत समर्थन करेगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा, "भारत हमारा मित्र है, साझेदार है और हम आपसी हितों को साझा करते हैं। हम इस युद्ध में दांव पर लगे बुनियादी सिद्धातों को लेकर भी एकमत हैं।" उन्होंने कहा," हमने वैश्विक खाद्य सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूती देने के तरीकों के बारे में विस्तृत चर्चा की है। हमने साथ ही इस विषय पर भी चर्चा की है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की क्रूरता हम सभी को प्रभावित कर रही है।" उन्होंने कहा कि रूस की कार्रवाई का भू-राजनीतिक परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने भारत के मसले पर कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत जहां तक संभव हो सके समर्थन करेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   699554
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क