समाचार ब्यूरो
18/03/2022  :  13:14 HH:MM
यूक्रेन-रूस डेढ़ हफ्ते के भीतर शांति समझौते पर हो जाएंगे सहमत
Total View  2377


रूस और यूक्रेन में युद्ध का आज 23वां दिन है। इस बीच दोनों देशों में शांति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा है कि यूक्रेन और रूस को शांति समझौता करने में डेढ़ सप्ताह का समय लगेगा। कीव शांति समझौते में यूकेन से रूसी सैनिकों की वापसी के लिए एक विशिष्ट योजना के बारे में विस्तार से तय करना चाहता है। पोडोलीक ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। पोडोलीक रूस के साथ शांति वार्ता के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा, अगर समझौते पर दस्तखत होते हैं, तो यह यूक्रेन और रूस को संघर्ष के तीव्र चरण को समाप्त करने की अनुमति देगा। बुधवार को पोडोलीक ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की आने वाले दिनों में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत कर सकते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3062246
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क