समाचार ब्यूरो
05/03/2022  :  18:33 HH:MM
सीमित संसाधनों के बाद भी निगम दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे है-आदेश गुप्ता
Total View  2383

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए पांच प्राथमिक स्कूलों का उद्घाटन एवं एक का शिलान्यास किया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिस जागरुकता और तत्परता के साथ काम किया है, वह अपने आप में निगम का दिल्लीवासियों के लिए सेवा भाव को दर्शाता है। आज बवाना वार्ड में 10 करोड़ की लागत से उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए पांच प्राथमिक विद्यालयों का उद्घाटन एवं एक विद्यालय का शिलान्यास के मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि निगम ने दिल्ली के नागरिकों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, पार्किंग व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, कोविड रोकथाम जैसे मुद्दों पर कार्य किया गया।श्री आदेश गुप्ता ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कलस्टर कॉलोनियों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें निखारकर सामने लाने की जरुरत है और निगम उनकी जरुरतों को बखूबी समझकर उन्हें निखारने और तरासने का काम कर रहा है। आज जे जे कॉलोनियों को विद्यालय की सबसे ज्यादा जरुरत है क्योंकि उनके पास पैसों की कमी के कारण वे निजी विद्यालयों में अपने बच्चों को नहीं भेज सकते हैं और निगम इनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा, मिड डे मील, स्कूल बैग एवं ड्रेस सहित अन्य सामग्रियां मिलती है जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।आज इस मौके पर सांसद श्री हंसराज हंस, जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सोलंकी, जिला महामंत्री श्री सुनिल मित्तल, सांसद श्री हंसराज हंस, निगम पार्षद श्री ब्रम्हप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3441905
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित