समाचार ब्यूरो
27/01/2022  :  11:25 HH:MM
अंडमान और निकोबार कमान ने गणतंत्र दिवस मनाया
Total View  2378

73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज 26 जनवरी 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के तौर पर परेड का निरीक्षण किया। भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप आर ने परेड का नेतृत्व किया। सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल तथा अंडमान और निकोबार पुलिस के दलों ने परेड में हिस्सा लिया।
परेड में मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान एमआई-17वी5 à¤¹à¥‡à¤²à¥€à¤•ॉप्टर ने पुष्पों की वर्षा की और ध्वजारोहण के समय सलामी दी गई। प्रत्येक परेड दल का प्रतिनिधित्व एक अधिकारी, à¤à¤• जूनियर कमीशंड अधिकारी और पंद्रह अन्य रैंकों द्वारा किया गया था। परेड में भाग लेने वाले दलों का गर्व और जोश अंडमान निकोबार कमान में सभी हथियारों के एकीकरण तथा संयुक्त कौशल संस्कृति के विकास को दर्शाता है। इस आयोजन के दौरान सभी सरकारी दिशानिर्देशों और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5337169
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित