समाचार ब्यूरो
19/08/2023  :  16:30 HH:MM
हर माह 50 स्वास्थ्य सहायक कर्मी जायेंगे जर्मनी
Total View  2395


नयी दिल्ली- स्वास्थ्य क्षेत्र की कौशल विकास कंपनी इंडो-यूरो सिंक्रोनाइजेशन (आईईएस) ने भारतीय स्वास्थ्य सहायक कर्मियों को जर्मन मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने और प्रति माह 50 प्रशिक्षित कर्मियों को जर्मनी भेजने की घोषणा की है।


आईईएस ने शनिवार को यहां ‘अपस्किलिंग सर्टिफिकेशन लिंक्ड टू नर्सिंग एम्प्लॉयमेंट इन जर्मनी’ की घोषणा की।

आईईएस के वैश्विक कारोबार प्रमुख लुकास रोगे ने कहा कि जर्मनी में 18 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। जिसे ध्‍यान में रखते हुए भारतीय युवाओं को जर्मन भाषा के साथ वहां के स्वास्थ्य मानकों पर प्रशिक्षित करके उन्‍हें जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराए जाएंगे। हर महीने 50 स्वास्थ्य कर्मियों को यहां से भेजा जाएगा। बाद में इसकी संख्‍या और बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत और जर्मनी के बीच स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में एक मील का पत्‍थर साबित होगा।

आईईएस ने इस वर्ष देशभर से बीएएसी नर्सिंग के 2000 छात्रों को ‘काउंसलिंग और साइकोमैट्रिक टेस्‍ट’ के आधार पर चयनित करने का लक्ष्‍य रखा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   804742
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित