समाचार ब्यूरो
18/08/2023  :  18:56 HH:MM
सरकारी कार्यालयों में मनाया गया ‘सद्भावना दिवस’
Total View  2405


नयी दिल्ली- देश के सभी सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को सद्भावना दिवस के मौके पर ‘ सद्भावना शपथ ’ कार्यक्रम आयोजित किये गये।


देश में हर वर्ष 20 अगस्त को ‘सद्भावना दिवस’ मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 20 अगस्त रविवार को पड़ने के कारण ‘सद्भावना शपथ’ कार्यक्रम शुक्रवार को ही सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित किये गये।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे यहां अंत्योदय भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सम्मेलन कक्ष में ‘सद्भावना शपथ’ ली।

यह दिवस सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने, हिंसा त्यागने तथा लोगों के बीच सद्भावना बनाए रखने के लिए मनाया जाता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3799805
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित