समाचार ब्यूरो
18/08/2023  :  20: 10 HH:MM
मोदी ने की बेंगलुरू में 3डी प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी से निर्मित देश के पहले डाकघर की सराहना
Total View  1457


नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू के केम्ब्रिज ले-आउट में देश में थ्री-डी प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी से विकसित पहले डाकघर भवन की सराहना की और इसे देश में नवाचार एवं प्रगति का परिचायक बताया है।


डाकघर भवन को निर्माण की अभिनव डिजिटल प्रौद्योगिकी से डेढ़ माह से भी कम समय में निर्मित किया गया है।

श्री मोदी ने इस डाकघर के बारे में शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “ हर भारतीय को बेंगलूरू के केम्ब्रिज ले-आउट में भारत के पहले थ्री-डी प्रिंटेड डाकघर का अवलोकन करके गौरव की अनुभूति होगी। ”

श्री मोदी ने लिखा, “ यह हमारे राष्ट्र के नवाचार और प्रगति का परिचायक है, यह आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी व्यक्त करता है। डाकघर का निर्माण पूरा करने में जिन लोगों ने कड़ी मेहनत की है, उन सबको बधाई। ”

इस डाकघर भवन को एलएंडटी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( आईआईटी) मद्रास की सहायता से निर्मित किया है।

इसे बनाने में केवल 43 दिन लगे हैं। दूरसंचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका उद्घाटन किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8331600
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित