समाचार ब्यूरो
05/08/2023  :  19:35 HH:MM
मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड से फोन पर की बातचीत
Total View  2389


नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार और मजबूती के लिए शनिवार को बातचीत की।


प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी ने श्री प्रचंड से टेलीफोन पर हुई वार्ता में कहा कि भारत की पड़ोसी देशों को पहली प्राथमिकता दिये जाने की नीति के अनुसार नेपाल भारत का एक प्रमुख भागीदार है।

विज्ञप्ति के अनुसार, “ दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और श्री प्रचंड

की पिछली 31 मई से तीन जून 2023 तक की भारत की यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं पर आगे की कार्रवाई की समीक्षा की ताकि द्विपक्षीय भागीदारी काे और बढ़ाया जा सके। दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता के संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके। ”

बयान में कहा गया है, “ नेपाल भारत का पड़ोसी मित्र देश है तथा भारत की पड़ोसी देश को प्रथम प्राथमिकता देने की नीति के अंतर्गत हमारा प्रमुख भागीदार है। ”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि टेलीफोन पर यह बातचीत दोनों पड़ोसी देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ताओं की परम्परा की एक कड़ी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2324088
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित