समाचार ब्यूरो
29/07/2023  :  22:09 HH:MM
आईएफएफएम में होगा परेश रावल की द स्टोरीटेलर का प्रीमियर
Total View  2382


मुंबई- बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल की फिल्म द स्टोरीटेलर का प्रीमियर मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगा।


अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित, फिल्म द स्टोरीटेलर महान फिल्मकार सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी गोलपो बोलिये तारिणी खुरो पर आधारित है। द स्टोरीटेलर में परेश रावल के अलावा आदिल हुसैन, रेवती, तनिष्ठा चटर्जी, अनिंदिता बोस और जयेश मोरे जैसे कलाकार नजर आयेंगे।

परेश रावल ने कहा, मैं फिल्म द स्टोरीटेलरका हिस्सा बनकर बिल्कुल रोमांचित और खुश हूं, जिसका प्रीमियर ऑस्ट्रेलिया में होगा। मेरा अनुभव बहुत रोमांचकारी और संतुष्टिदायक था। इस तरह की कहानी अपने आप में दुर्लभ है और मेरे सह-कलाकार इसमें अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं अपने निर्माताओं और निर्देशक अनंत महादेवन जी का सदैव आभारी हूं।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न समारोह 11 से 20 अगस्त के बीच में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के आर्ट्स सेंटर के हैमर हॉल में होंगे। इस प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड में 20 अलग-अलग भाषाओं में करीब 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3647158
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित