समाचार ब्यूरो
21/07/2023  :  13:16 HH:MM
25 जुलाई को रिलीज होगा आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक
Total View  2393


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक 25 जुलाई को रिलीज होगा। à¤†à¤¯à¥à¤·à¥à¤®à¤¾à¤¨ खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ड्रीमगर्ल 2 की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में आयुष्मान, पूजा बनकर अपने दोस्त रॉकी से बात करती है। ये रॉकी कोई और नहीं बल्कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह हैं।


इस वीडियो में पूजा यानी आयुष्मान को रॉकी की कॉल आती है जिसमें वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसका जवाब आता है मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड, फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो मेरी जानेमन.... जिसका जवाब देते पूजा कहती मेरे पास एक ही है मैं नहीं दुंगी। फिर रॉकी कहता है साड़ी नहीं तू चाहिए.... जिस पर पूजा कहती है, पूजा एक त्यौहार है 25 को इस बार है... देखना मेरा पहला लुक ऑन 25 जुलाई।

ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5788827
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित