समाचार ब्यूरो
11/07/2023  :  22:08 HH:MM
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाना व्हाट झुमका का टीजर रिलीज
Total View  2457


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाना व्हाट झुमका का टीजर रिलीज हो गया है।


बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाना व्हाट झुमका का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को आलिया भट्ट ने 'कल झुमका गिरेगा' कैप्शन के साथ शेयर किया है। वहीं, रणवीर ने लिखा, 'रानी का झुमका गिर रहा है...और मैं उसके प्यार में गिर रहा हूं। व्हाट झुमका का पूरा गाना 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।इस गाने को 'आशा भोंसले के हिट गाने 'झुमका गिरा रे' के तर्ज पर बनाया गया है। 'व्हाट झुमका' आलिया और रणवीर पर फिल्माया गया है।इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, संगीत प्रीतम ने दिया है।

'
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2340061
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित