समाचार ब्यूरो
26/06/2023  :  15:53 HH:MM
दिल्ली में बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी
Total View  2383


नयी दिल्ली- दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने बिजली वितरण कंपनियों की दरों में बढोतरी की मांग को स्वीकृति दे दी है जिसके बाद राजधानी के निवासियों के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी होगी ।


बीएसईएस यमुना पावर को मौजूदा दरों के ऊपर 9.42 प्रतिशत और बीएसईएस राजधानी पावर को 6.39 प्रतिशत अधिक शुल्क लेने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने पीपीएसी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा,“बिजली की बढ़ती कीमत केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण है, क्योंकि कोयला महंगा हो गया है, पहली बार कृत्रिम कमी हुई है।”

उन्होंने कहा,“कोयला खरीदने वालों को 10 प्रतिशत आयातित कोयला खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जो 25,000 रुपये टन होता है जो भारतीय कोयले से 10 गुना अधिक महंगा है।”

जिन उपभोक्ताओं को शून्य बिल मिल रहा है, उन पर इस शुल्क का असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जिन्हें बिल आ रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7279310
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित