समाचार ब्यूरो
19/06/2023  :  22:45 HH:MM
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया पोस्टर रिलीज
Total View  2383


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।


बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है। जहां आलिया भट्ट रेड साड़ी में नोज पिन पहने बेहद प्यारी लगीं। वहीं रणवीर सिंह भी रेड आउटफिट में डैशिंग लगे। पोस्टर के अनुसार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर कल यानी 20 जून को रिलीज होगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, प्यार के दौरान की बस केवल शुरुआत हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज हो जाएगा तो याद रखें। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7123805
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित