समाचार ब्यूरो
16/06/2023  :  23:05 HH:MM
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई मनीष कश्यप की पेशी
Total View  1462


पटना - तमिलनाडु में कथित रूप से बिहारी मजदूरों के साथ हुए हिंसक हमलों के फर्जी वीडियो जारी करने के आरोप में मदुरई के जेल में बंद पत्रकार मनीष कश्यप की आज पटना की एक विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन मामलों में पेशी की गई

आर्थिक अपराध मामलों के विशेष प्रभारी न्यायाधीश मनोरंजन झा की अदालत से जारी पेशी वारंट के आधार पर आज पत्रकार मनीष कश्यप को सदेह पेश किया जाना था लेकिन तमिलनाडु के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (नासा) लगाए जाने के कारण उन्हें आज इन मामलों में सदेह पेश नहीं किया जा सका। पत्रकार मनीष कश्यप की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना के तीनों मामलों में पेशी की गई। अदालत ने अगली तारीख 28 जून 2023 निश्चित की है।
गौरतलब है कि पटना पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पत्रकार मनीष कश्यप समेत अन्य लोगों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए है। इन तीन मामलों में से एक मामले में विशेष इकाई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। पत्रकार मनीष कश्यप पटना की जेल में बंद थे। तमिलनाडु पुलिस वहां लंबित मुकदमे में पेशी के लिए तमिलनाडु लेकर गई थी। वर्तमान में पत्रकार मनीष कश्यप तमिलनाडु के मदुरई की अदालत में लंबित एक मामले में जेल में बंद है।
पटना में आर्थिक अपराध इकाई शाखा थाना कांड संख्या 3/ 2023,4/ 2023 एवं 5/ 2023 के रूप में तीन प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। इसमें से आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 4/ 2023 में मनीष कश्यप समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6346853
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित