समाचार ब्यूरो
09/06/2023  :  22:48 HH:MM
कांग्रेस ने ओडिशा के लिए बनाई विभिन्न समितियां
Total View  2382


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र, अनुशासनात्मक और कार्यक्रम क्रियान्वयन समितियों का गठन किया है।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया की पार्टी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन और घोषणा पत्र समिति में सिर्फ अध्यक्ष बनाए है जबकि अनुशासनात्मक समिति के लिए 6 सदस्य नियुक्त किये गए है।

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जागेश्वर बाबू को कार्यक्रम कार्यक्रम समिति और संजय त्रिपाठी को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जबकि श्री पंचानन कानूनगो को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने ओडिशा के लिए अनुशासनात्मक समिति का भी गठन किया है और वरिष्ठ नेता संतोष सिंह सलूजा को इसका अध्यक्ष तथा जानकी बल्लभ पटनायक को संयोजक बनाया है। समिति में भुजबल माझी, राजेंद्र क्षत्रिय, देवेंद्र साहू और प्रतिमा मलिक को सदस्य बनाया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4680097
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित