समाचार ब्यूरो
09/06/2023  :  18:44 HH:MM
कांग्रेस ने बदले गुजरात, पुड्डुचेरी, मुंबई के अध्यक्ष,हरियाणा,दिल्ली को मिला नया प्रभारी
Total View  2383


नयी दिल्ली - कांग्रेस ने गुजरात ,पुड्डुचेरी और मुंबई में पार्टी के नये अध्यक्ष बनाये हैं जबकि हरियाणा तथा दिल्ली में पार्टी के लिए नये प्रभारी की नियुक्ति हुयी है।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात, सांसद वी वैथलिंगम को पुड्डुचेरी तथा विधायक वर्षा गायकवाड को मुंबई का नया अध्यक्ष बनाया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को श्री गोहिल की जगह दिल्ली तथा हरियाणा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी ने गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष रहे जगदीश ठाकुर, पुड्डुचेरी के निर्वतमान अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम तथा मुंबई के अध्यक्ष रहे भाई जगताप के कार्यकाल की प्रशंसा की है और कहा है कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर काम किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5651604
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित