समाचार ब्यूरो
30/05/2023  :  18: 05 HH:MM
सपा राज में था गुंडों का वर्चस्व: पाठक
Total View  1461


 à¤…मेठी - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में गुंडो माफियाओं का बोलबाला था जो मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में या तो भूमिगत हो गये है,या प्रदेश छोड़ गये है। कुछ ऐसे भी है जो एनकाउंटर में मारे जाने के डर से सरेंडर कर रहे हैं।


श्री पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि सपा सरकार में एक नारा था ‘जो प्लाट खाली है वह प्लाट हमारा है।’ मगर अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया है। गुंडा माफिया भ्रष्टाचारी बिल में घुस गए है या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए है।माफिया एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहे है।

उन्होने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल ने हर क्षेत्र में गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। पहले गरीबों का सपना हुआ करता था। आज वह गरीबों के द्वार पर मोदी सरकार ने उपलब्ध कराया है। किसानों को किसान सम्मान निधि सीधे खाते में जा रही है ।उज्जवला योजना के अंतर्गत सभी गरीबों को गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया है। जो शौचालय पहले गरीबों का कभी सपना हुआ करता था। सभी गरीबों को शौचालय एवं आवास देने का भी काम किया है। आज जनमानस में मोदी सरकार एवं योगी सरकार को लेकर एक विश्वास कायम हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों 2019 से भी बड़ी जीत 2024 में हो ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   17794
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित