समाचार ब्यूरो
18/05/2023  :  20:22 HH:MM
जी-20 विकास मंत्रियों के सम्मेलन में जयशंकर करेंगे भारत का नेतृत्व
Total View  2369


नयी दिल्ली 18 मई (वार्ता) जी-20 के सदस्य देशों के विकास मामलों के मंत्रियों का सम्मेलन 12 एवं 13 जून को वाराणसी में होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार जी-20 विकास मंत्रियों के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

भारत की अध्यक्षता में जी-20 के सदस्य देशों की विभिन्न मुद्दों पर दो सौ से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें से कम से कम छह बैठकें वाराणसी में होनी हैं। इस समय सौ से अधिक बैठकें हो चुकीं हैं। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पर्यटन संबंधी बैठक का आयोजन किया गया है। इससे पहले अप्रैल में जी-20 देशों के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों की बैठक हुई थी जिसमें पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   770227
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित