समाचार ब्यूरो
13/05/2023  :  21:39 HH:MM
भाजपा मुक्त हुआ दक्षिण भारत - एडवोकेट हरीश गोला
Total View  1462

"कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत पर प्रतिक्रिया"

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी कानूनी और मानव अधिकार विभाग के महामंत्री एडवोकेट हरीश गोला ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई और चुनाव परिणाम को जनता की जीत और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है।

एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि कांग्रेस पर कर्नाटक के लोगों ने जो भरोसा जताया है, पार्टी उस पर खरा उतरेगी और राज्य के विकास के लिए जो प्राथमिकताएं तय की गई है तथा जो वादे जनता से किए थे सबसे पहले उन काम शुरु किया जाएगा।

उन्होंने कहा कर्नाटक की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार हैं , "सच यह है कि ये चुनाव परिणाम कर्नाटक की जनता की जीत है यह जीत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत का परिणाम है।" कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का विशेष आभार जताया और कहा कि इस चुनाव परिणामों से कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना था कि यह समाज के सभी वर्गों की जीत है। राहुल गांधी के द्वारा करी गई भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव से पूरा दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है यह भाजपा को समझ जाना चाहिए झूठ फरेब की राजनीति को कर्नाटक जनता ने नकार दिया है जो पूरे देश में एक संदेश के तौर पर दिखाई दे रहा है।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5333130
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित