समाचार ब्यूरो
06/05/2023  :  17:44 HH:MM
हॉकी टीम के कोच रेट हल्केट भारत पहुंचे
Total View  1461


 à¤¬à¥‡à¤‚गलुरू- भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नवनियुक्त एनालिटिकल कोच रेट हल्केट गुरुवार को भारत पहुंचे जहां हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


दिल्ली पहुंचने के बाद हल्केट नव-नियुक्त मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में चल रहे भारतीय पुरुष हॉकी टीम शिविर में शामिल होने के लिये बेंगलुरु रवाना हुए।

इस बीच हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किये गए एलन टैन शनिवार को नयी दिल्ली पहुंचे और हॉकी इंडिया के मुख्य कार्यराकी अधिकारी (सीईओ) एलेना नॉर्मन ने उनका स्वागत किया। वह भी भारतीय टीम के शिविर में शामिल होने के लिये बेंगलुरु जाएंगे।

रेट और एलन दोनों 26 मई से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग के आगामी यूरोपीय चरण से पहले कोच फुल्टन के साथ मिलकर काम करेंगे। भारतीय टीम यूरोपीय दौरे पर लंदन में बेल्जियम और ग्रेट ब्रिटेन का मुकाबला करेगी। इसके बाद नीदरलैंड के आइंडहोवन में उसका सामना मेजबान टीम और अर्जेंटीना से होगा।

भारत को इस साल हीरो एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी चेन्नई 2023 और हांगझोउ 2023 एशियाई खेलों सहित कई बड़े आयोजनों में हिस्सा लेना है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "हम रेट हल्केट और एलन टैन जैसे अनुभवी व्यक्तियों के भारतीय शिविर में शामिल होने से खुश हैं। आने वाले महीनों की बड़ी प्रतियोगिताओं में ये जोड़ी कोच फुल्टन के साथ यह सुनिश्चित करने का कार्य करेगी कि खिलाड़ी दुनिया की शीर्ष टीमों का सामना करने के लिये तैयार हैं। हम उनका भारत में स्वागत करते हैं और हमें विश्वास है कि वे इस साल टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेंगे।"

हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा, "रेट हल्केट और एलन टैन के पास कई वर्षों का अनुभव है और हम उन्हें भारतीय टीम में शामिल करके खुश हैं। हम वास्तव में विश्वास करते हैं कि मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के साथ उनकी जोड़ी हमारे भारतीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ायेगी।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6676241
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित