समाचार ब्यूरो
03/05/2023  :  21:35 HH:MM
ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा नगरों का विकास: केशव प्रसाद
Total View  2377


कन्नौज - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है ताकि देश प्रदेश समेत नगरीय क्षेत्रों का भी समुचित विकास हो सके।

शहर के एसबीएस इंटर कालेज मैदान में श्री मौर्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि सपा-बसपा का कोई नाटक चलने वाला नहीं है क्योंकि भाजपा कि लहर तेज है। 13 मई सपा, बसपा और कांग्रेस गई। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। ट्रिपल इंजन बनाने के लिए सभी लोग प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाए। कमल का फूल विकास की गारंटी, सुशासन की गारंटी व भ्रष्टाचार को रोकने की गारंटी है।
उन्होंने सदर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी उषा दीक्षित समेत जिले की अन्य निकायों के उम्मीदवारों के पक्ष में 11 मई को मतदान करने की अपील की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3653837
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित