समाचार ब्यूरो
15/04/2023  :  20:39 HH:MM
भाजपा विधायक को एक माह की सजा
Total View  2368


रामपुर- उत्तर प्रदेश में रामपुर की विधानसभा क्षेत्र मिलक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजबाला को एमपी एमएलए कोर्ट ने एक माह के साधारण कारावास की सजा सुनायी है।

राजबाला और सभा आयोजक गौतम गुप्ता को वर्ष 2017 में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सजा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामला वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का है। राजबाला सिंह पत्नी दिलीप सिंह मिलक विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार थीं। राजबाला सिंह और सभा के आयोजक गौतम गुप्ता पर बिना अनुमति के शहज़ाद नगर थाना क्षेत्र में जनसभा करने का आरोप है। फरवरी 2017 को उनके खिलाफ थाना शहजादनगर में पुलिस द्वारा आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। मामला तत्कालीन उप निरक्षक जितेंद्र वर्मा की तरफ से कराया गया था। पुलिस ने इस मुकदमे में विवेचना के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।
आज मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में हुई। न्यायालय ने भाजपानेत्री विधायक राजबाला को बिना अनुमति सभा करने के आरोप में दोषी पाया। दोष सिद्ध होने पर एक माह का साधारण कारावास और 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। अंत में कोर्ट ने अपील दाखिल होने तक उनको जमानत पर रिहा कर दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4000388
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित