समाचार ब्यूरो
11/04/2023  :  17:36 HH:MM
राष्ट्रीय कैरियर सेवा पर 35.7 लाख रिक्तियों का पंजीकरण
Total View  2369

ये सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं जो वर्ष 2015 में शुरू गई थीं।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- राष्ट्रीय कैरियर सेवा पर वित्त वर्ष 2022- 23 में सर्वाधिक 35.7 लाख रिक्तियां और 10 लाख नियोक्ता दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय कैरियर सेवा के à¤ªà¥‹à¤°à¥à¤Ÿà¤² पर जुलाई, 2015 में वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक रिक्तियां दर्ज की गयी हैं। नियोक्ताओं ने वर्ष 2022-23 के दौरान लगभग 35.7 लाख रिक्तियों की सूचना दी गई है, जबकि 2021-22 में लगभग 13 लाख रिक्तियां थीं। वर्ष 2022-23 में रिक्तियों की सूचना में वर्ष 2021-22 की तुलना में 175 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

नौकरी मिलान, कैरियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी जैसी विभिन्न प्रकार की रोजगार संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कैरियर सेवा परियोजना लागू की गयी है। ये सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं जो वर्ष 2015 में शुरू गई थीं।

आंकड़ों के अनुसार वित्त और बीमा क्षेत्र ने 800 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। संचालन और सहायता क्षेत्र में रिक्तियों ने भी वर्ष 2022-23 में 3.75 लाख रिक्तियों के साथ 400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

वर्ष 2022-23 के दौरान होटल, खाद्य सेवा और खानपान, विनिर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में रिक्तियों में भी काफी वृद्धि हुई है।

वर्ष 2022-23 के दौरान‌ पोर्टल ने 10 लाख से अधिक नियोक्ताओं को पंजीकृत करने की उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2022-23 में कुल पंजीकृत नियोक्ताओं में से आठ लाख से अधिक नियोक्ता पंजीकृत थे।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9421511
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित