समाचार ब्यूरो
10/04/2023  :  20:40 HH:MM
नीतीश ने 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 47 लोगों की सुनी समस्यायें
Total View  2371

मधेपुरा जिला से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की कमी है, इसको लेकर इलाज में दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम' में 47 फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

श्री कुमार ने 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 47 फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी।

मधेपुरा जिला से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की कमी है, इसको लेकर इलाज में दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया । वहीं गोपालगंज जिला से आये एक छात्र ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2018 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2953297
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित