समाचार ब्यूरो
25/03/2023  :  17:30 HH:MM
सचदेवा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने किया पंजाबी समुदाय का सम्मान: दुग्गल
Total View  2378

सब मिलकर दिल्ली प्रदेश भाजपा को और मजबूत बनाएंगे साथ ही केंद्र की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

नयी दिल्ली- à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप कर पंजाबी बिरादरी का सम्मान बढ़ाया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य के एस दुग्गल ने श्री सचदेवा से शिष्टाचार भेंट करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री मदन लाल खुराना के बाद किसी पंजाबी बिरादरी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंप कर हाईकमान ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। पार्टी के आलाकमान से काफी समय से पंजाबी बिरादरी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने की बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्री सचदेवा पर मोहर लगाते हुए पूर्णकालिक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह सब मिलकर दिल्ली प्रदेश भाजपा को और मजबूत बनाएंगे साथ ही केंद्र की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8431714
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित