समाचार ब्यूरो
11/03/2023  :  17:44 HH:MM
देश में 24 घंटे में कोरोना के 112 सक्रिय मामले बढ़े
Total View  2457

देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 7,147 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,48,337 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,968 है।

 

नयी दिल्ली- देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में 112 बढ़कर 3406 हो गये।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार राहत की बात यह है कि इस अवधि में 343 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,55,782 पर पहुंच गया है। इस दौरान इस महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में अब तक इस बीमारी से 530780 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 7,147 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,48,337 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,968 है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 31 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा दिल्ली में 27, गुजरात में 15, कर्नाटक 14, तमिलनाडु-तेलंगाना 12-12 और राजस्थान में 10 का इजाफा हुआ है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5155275
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित