समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  01:01 HH:MM
पाठक को ओलंपिक संघ का चेयरमैन बनने पर खेल संघों से मिली बधाई
Total View  2372

पाठक ने प्रदेश में ओलंपिक खेलों के विकास के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को उत्तर प्रदेश खेल जगत में लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े स्वदेशी खेलों को पुनर्जीवित कर नयी पहचान प्रदान किये जाने के लिये आयोजनों पर भी चर्चा हुई।

 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को राज्य के ओलंपिक संघ का चेयरमैन चुने जाने पर विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उन्हें बधाई दी।
श्री पाठक के आवास जाकर उन्हें बधाई देने वालों में भारतीय वोवीनाम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कलारीपयट्टू संघ के प्रदेश सीईओ प्रवीण गर्ग, फेंसिंग संघ के प्रदेश सचिव यूजिंग पाल, आत्या पात्या प्रदेश संघ के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
भेंट के दौरान प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान के लिये विभिन्न सुझावों पर चर्चा हुई।
श्री गर्ग ने स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार की नीति के अनुसार प्रदेश में भी स्वदेशी खेलों को मान्यता प्रदान करने का प्रावधान लागू किये जाने की मांग संबंधी ज्ञापन प्रदान किया।
श्री गर्ग ने प्रदेश में आयोजित किये जा रहे आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वदेशी खेल कलारीपयट्टू को शामिल किये जाने की मांग की और कहा कि "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में यह खेल पहले ही शामिल किया जा चुका है।
श्री पाठक ने प्रदेश में ओलंपिक खेलों के विकास के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को उत्तर प्रदेश खेल जगत में लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े स्वदेशी खेलों को पुनर्जीवित कर नयी पहचान प्रदान किये जाने के लिये आयोजनों पर भी चर्चा हुई।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1668247
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित