समाचार ब्यूरो
20/05/2022  :  17:20 HH:MM
रुन्नीसैदपुर स्टेशन पर रुकेगी रक्सौल-दानापुर फास्ट पैसेंजर
Total View  2380


मुजफ्फरपुर रेलखंड के रुन्नीसैदपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन को लेकर स्थानीय जनता के आंदोलन काम आया। इसके लिए सांसद सुनील कुमार पिंटू के प्रयास पर रेल मंत्रालय द्वारा रुन्नीसैदपुर रेलवे स्टेशन पर रक्सौल दानापुर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव का आदेश जारी किया गया है। जिसको लेकर रेलवे ने एक पत्र जारी कर संबंधित विभाग के साथ सांसद सुनील कुमार पिंटू के नाम पत्र जारी कर अवगत कराया है। अब 20 मई से गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का रुन्नीसैदपुर स्टेशन पर अगले छह माह के लिए दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। इस दौरान इस ट्रेन से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर आगे के लिए विभाग सोचेगी। 20 मई 022 से गाड़ी संख्या 15515 रक्सौल दानापुर एक्सप्रेस 08:29 बजे रुन्नीसैदपुर पहुंचेगी तथा 08:31 बजे आगे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस रात्रि के 20:03 बजे रुन्नी सैदपुर पहुंचेगी और 20:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसकी पुष्टि हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9204993
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित