समाचार ब्यूरो
10/05/2022  :  17:34 HH:MM
उच्च न्यायालय का फैसला सरना बंधूओं व उनके साथियों के मंुह पर करारा तमाचा: हरमीत सिंह कालका, जगदीप सिंह काहलों
Total View  2374

संगत द्वारा दिये बहुमत को स्वीकार कर अब भी सच बोलना सीखें सरना बंधू: कालका, काहलों
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका तथा कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा है कि सरना बंधूओं द्वारा कमेटी के चुनाव के विरोध में उच्च न्यायालय में डाली गई याचिका पर जो निर्णय अदालत ने सुनाया है वह सरना बंधूओं तथा उनके सहयोगियों के मुंह पर करारा तमाचा है और अभी भी समय है कि सरना बंधूओं को संगत द्वारा दिये जनादेश को स्वीकार करते हुए सच बोलना चाहिए। आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. कालका व स. काहलों ने कहा कि सरना बंधू पिछले 4 महीनों से दिल्ली कमेटी को बदनाम करने के लिए मुहिम चला रहे थे और कह रहे थे कि यह चंद दिनों की कमेटी है मगर आज जो निर्णय माननीय उच्च न्यायालय की जज रेखा पल्ली द्वारा दिया गया है वह सरना बंधूओं के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने कहा है कि जब 11 घंटे तक बैलट बॉक्स सरना भाईयों के कब्ज़े में था और पुलिस बार-बार उन्हें अपील कर रही थी तो फिर अत्याचार का सवाल कहां उठता है। दोनों नेातओं ने कहा कि सरना भाई कमेटी को बदनाम करने के लिए कब्ज़े के आरोप लगा रहे थे और आज जब अदालत के फैसले का उन्हें पहले से आभास हो गया तो वह अदालत से भाग गये। उन्होंने कहा कि अकाल पुरख की बख्शीश के कारण आज इनका दुष्प्रचार जगजाहिर हो गया। स. कालका व स. काहलों ने दिल्ली की सिख संगत को विशेष तौर पर बधाई दी जिन्होंने बहुमत देकर सेवा मौजूदा सेवादारों को सौंपी थी, उसकी बहुत बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सरना बंधूओं ने संगत के फैसलेे को नहीं स्वीकारा तथा अदालत का रूख किया जहां इन्होंने झूठ का सहारा लेने की पूरी कोशिश की मगर इनकी हार हुई है। उन्होंने कहा कि देश में कानून है तथा सच की हमेशा जीत होती है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6166286
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित