समाचार ब्यूरो
30/04/2022  :  15:36 HH:MM
कांग्रेस का PM पर तंज- मोदी का पुराना वीडियो किया शेयर, 'देश बिजली संकट पीछे छोड़ बिजली सरप्लस हो रहा'
Total View  2368


देश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में कोयला की कमी के चलते बिजली संकट पैदा हो गया है। कोयले की कमी के कारण पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन कम हो गया है तो कई प्लांट ठप हो गए हैं। देश पीड़ित है, जनता त्राहिमाम कर रही है लेकिन देश का प्रधान सेवक भाषणों में व्यस्त है। कोयला और बिजली संकट को लेकर एक बार फिर विपक्ष ने मोदी सरकार को जमकर घेरा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी, "बिजली घरों में कोयला नहीं है.." ये कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं बल्कि हर दिन की 24×7 न्यूज़ है। देश भर में भीषण गर्मी के बीच भयंकर बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। एक चौथाई से ज़्यादा पॉवर प्लांट बंद पड़े हैं और 700 से अधिक ट्रेने रद्द हैं। रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि ये कैसी "नई अप्रोच" है?






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1963837
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित