समाचार ब्यूरो
27/04/2022  :  19:45 HH:MM
नई दिल्ली . पूर्वी दिल्ली नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है
Total View  2374


निगम के दस्ते ने आज कल्याणपुरी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के आसपास अवैध रूप से बनाई दुकानों ओर कब्जे को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया , वेलकम , बाबरपुर बस टर्मिनल , कबीर नगर शमशान घाट , रोड नम्बर 65 , दुर्गा पूरी चौक से 100 फूटा रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समान को जब्त किया गया। पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया हुआ है क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। महापौर ने कहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग बहुत कम मिल पा रहा है पुलिस का अगर सहयोग सही मिले तो ज्यादा तेजी से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो,आज निगम के दस्ते ने कल्याणपुरी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के आसपास कार्यवाही के लिए 19 अप्रैल को पुलिस को लिखा था आज एक सप्ताह बाद निगम के अधिकारी सुबह से संबंधित थाने में बैठे थे दोपहर 3 बजे के बाद 2 पुलिसकर्मी मिले जिसके कारण अतिक्रमण सारा नही हटा पाए, कल्याणपुरी के अलावा वेलकम , बाबरपुर बस टर्मिनल , कबीर नगर शमशान घाट , रोड नम्बर 65 , दुर्गा पूरी चौक से 100 फूटा रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई . इस दौरान निगम के दस्ते ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जे को खाली कराया . निगम के दस्ते ने कई रेहड़ी पटरी को जप्त किया , कई अवैध दुकानों को तोड़ा गया। पीएम, स्कूटी , मोटरसाइकिल , गद्दा , हेलमेट , गैस सिलेंडर , गैस भट्टी ,ठेली रिक्सा, टायर आदि सामान जप्त किया






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1618016
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित