समाचार ब्यूरो
22/04/2022  :  18:18 HH:MM
हर मुहल्ला में मस्जिद में ऐतकाफ पर जरूर बैठे: मौलाना मजहर
Total View  2371


रमजान के तीसरे जुमा में मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने जुमा की नमाज अदा की। रमज़ान में नमाज अदा करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। रोजेदार नमाज अनिवार्य रूप से पढ़ते हैं। जुमा के मौके पर तकरीर करते हुए मदरसा रहमानिया, मेहसौल के इमाम मौलाना मो मजहरूल इस्लाम उर्फ मजहर ने ब्यान करते हुए कहा कि रमज़ान तीन अशरे में विभक्त है। आज दूसरे अशरा की समाप्ति हो जायेगी। आज से तीशरा अशरा शुरू होगा। इस अशरा में शब ए कद्र है। 21,23,25,26,27 की रात में शब ए कद्र को तलाशा जाता है। इस रात इबादत का मतलब हजारों रात इबादत करने जैसा है। आज सूर्यास्त से पहले रोजा खोलने से पहले मस्जिद में एतकाफ पर बैठते है एवं ईद का चांद नजर आने के पश्चात मस्जिद से वापस आते है। ऐतकाफ में बैठ अधिक से अधिक इबादत कर सवाब कमाना है। ऐतकाफ पर बैठने का उद्देश्य अल्लाह से अपनी मगफिरत कराना है और जहन्नम से मुक्ति पाना है। हर मुहल्ला से किसी एक आदमी को जरूर ऐतकाफ पर बैठना चाहिए। रमजान में रोजेदार अपना समय ज्यादातर इबादत में गुजार अल्लाह को राजी कर अपनी मगफिरत कराते है। जुमा का आम दिनों में अलग मुकाम हासिल है। पांच वक्त की नमाज नही अदा करने वाले मुस्लिम भाई भी जुमा की नमाज जरूर अदा करते है। रमजान के महीने में जुमा की नमाज की तैयारी मुस्लिम भाई सुबह से ही करने लगते है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4794715
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित