समाचार ब्यूरो
08/04/2022  :  17:20 HH:MM
महापौर श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने गाजीपुर स्लॉटर हाउस का औचक निरीक्षण किया
Total View  2374


माननीय महापौर श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान गाजीपुर स्लॉटर हाउस को बन्द पाया गया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में मीट स्लॉटरिंग के लिए एक ही स्लॉटर हाउस है, यदि यह बन्द रहता है तो मीट उपलब्ध नहीं हो सकता लेकिन ऐसे हालात में कोई भी मीट विक्रेता गलत ढंग से स्लॉटरिंग न करे, बासी मीट न बेचे। इसकी जांच के लिए 16 टीमों को लगाया गया है जो सभी दुकानों की जांच करेगा, अवैध दुकानों को नोटिस देकर सील करेगा। जहां पर बासी मीट पाया जायेगा, उसे नष्ट करके उसका चालान काटकर कार्रवाई की जाएगी। लाईसेंस प्राप्त दुकानों में यदि काला षीषा नहीं लगा होगा, वातानुकूलित नहीं होगा तो उसका भी चालान काटा जाएगा तथा लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। माननीय महापौर ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पशु-चिकित्सा सेवायें विभाग द्वारा जारी परिपत्र सं. 1077 के मुताबिक, विभिन्न धर्मों से जुड़े भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गाजीपुर स्लॉटर हाउस को वर्श 2022 के दौरान पूरे कैलेण्डर वर्ष में 24 दिनों के लिए बंद रखने का प्रावधान किया गया है जिसमें गुरू गोविन्द सिंह जयंती, प्रकाशोत्सव, रविदास जयन्ती, रामनवमी, दीपावली, नवरात्र (सप्तमी, अष्टमी व महानवमी), गुरू नानक जन्मदिवस एवं तीनों राष्ट्रीय अवकाश शामिल हैं। परिपत्र के अनुसार, वर्तमान में नवरात्र पर्व के दौरान 8, 9 व 10 अप्रैल, 2022 को गाजीपुर स्लॉटर हाउस को बंद रखा गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7000370
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित