समाचार ब्यूरो
06/04/2022  :  18:11 HH:MM
गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक में लगीं अत्याधुनिक टेस्ट मशीनें; बाज़ार से 50 फीसदी सस्ते होंगे टेस्ट: हरमीत सिंह कालका
Total View  2048


गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में स्थित गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक में आज अत्याधुनिक मशीनों की शुरुआत की गई जिसके चलते अब संगत को इन मशीनों के माध्यम से बाज़ार के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम कीमत पर टेस्ट की सुविधा मिल सकेगी। यह जानकारी दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने दी। आज यहां गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक में इन मशीनों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. हरमीत सिंह कालका ने बताया कि इन मशीनों में मैमोग्राफी की मशीन, हार्मोन एनलाइज़र मशीन, बायोकैमिस्ट्री एनलाइज़र मशीनें आदि शामिल हैं जिनकी बदौलत अलग-अलग टेस्ट हो सकेंगे तथा ब्लड टेस्ट के लिए लैब भी अपग्रेड हो सकेंगी। स. कालका ने बताया कि लैब में जैसे-जैसे मरीज़ आते हैं तथा आवश्यकतानुसार डॉक्टर सिफारिश करते हैं तो कमेटी द्वारा इन मशीनों को लाने का इंतज़ाम किया जाता है।यहां ई.सी.जी की मशीन पहले लगी थी तथा अब ई.ई.जी के लिए भी मशीन लग गई है। उन्होंने बताया कि अब आई मशीनें टी-सीरीज़ कंपनी द्वारा दी गई हैं जिसके लिए वह कंपनी का आभार व्यक्त करते हैं। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि हम इस लैब में सुविधाओं का विस्तार कर इसे दिल्ली की सबसे बड़ी और सब से अत्याधुनिक सुविधा वाली लैब बनायेंगे जिसका लाभ संगत को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी चिकित्सा सेवाओं में लगातार इजाफा कर रही है। जहां एक तरफ यह पॉलीक्लिनिक कार्य कर रहा है, वहीं बाला प्रीतम दवाखाने तथा अन्य सुविधाएं भी संगत के लिए शुरु की गई हैं जो सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सदस्य भुपिंदर सिंह भुल्लर पूरी मेहनत के साथ यहां काम कर रहे हैं। इस मौके पर स. कालका के साथ वरिष्ठ सदस्य विक्रम सिंह रोहिणी व स. भुपिंदर सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   519363
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित