समाचार ब्यूरो
25/03/2022  :  18:04 HH:MM
समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दिव्यांगजन शिविर का किया दौरा
Total View  2373

एक ही छत के नीचे दिव्यांगजनों को सभी सुविधाएं देने के लिए समाज कल्याण विभाग कर रहा शिविर का आयोजन
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री श्री  राजेन्द्र पाल गौतम ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दिव्यांगजन शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार भी  मौजूद थे।

इस दिव्यांगजन शिविर में दिव्यांग नागरिकों को एक ही दिन में विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे, विकलांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, डिजिटल विकलांगता प्रमाण पत्र, डीटीसी पास, रेलवे विभाग पास और ऋण आदि प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी नागरिकों को जागरूक किया गया।

निःशक्तता सहायता शिविर का मूल संकल्प यह है कि दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान की जाए, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके और उन्हें अपने कार्यों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और लंबी लाइनों में न लगना पड़े।

इस दौरान समाज कल्याण मंत्री श्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांगजनों को सार्वजनिक सेवाएं परेशानी मुक्त तरीके से उपलब्ध हों। हम दिल्ली के सभी जिलों में ऐसे शिविर आयोजित कर रहे हैं, ताकि नागरिकों की सहायता की जा सके और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5215979
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित