समाचार ब्यूरो
15/03/2022  :  13:42 HH:MM
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, रोडवेज में विवाहित बेटियां अब अनुकंपा पर नौकरी पाने की पात्र होंगी
Total View  2376


राजस्थान में अब विवाहित बेटी भी अपने पिता की मौत के बाद राजस्थान रोडवेज में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र होगी। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने इस संबंध में राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।अभी तक निगम में कर्मचारी की मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान था जिसमें पुत्र, दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, तलाकशुदा पुत्री, विधवा पुत्री या पत्नी शामिल हैं। अगर कोई व्यक्ति अविवाहित है, तो आश्रित में व्यक्ति का भाई, माता या पिता शामिल होगा। हालांकि अब सरकार ने शादीशुदा बेटियों को भी नौकरी देने का फैसला किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   270312
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित